Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर

सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। बीते कई दिनों से जनपद में मौसम के करवट बदलने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। दिन भर धुंध के चलते सूर्यदेव के दर्शन न होने से लोग ठिठुरते दिखायी दिये। सर्द हवाओं से ठंड व गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भीषण ठंड के चलते प्रशासन के आलाधिकारियों को इस ओर कोई ध्यान न जाने से लोगों में मायूसी छायी है। शुक्रवार को सुबह से भीषण कोहरा छाया रहा। दिन भर कोहरा व मौसम काफी खराब रहा। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन न होने से लोग घरों में दुबके रहे। व शाम होते ही गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबक गए थे। दिन भर वातावरण धुंध की चपेट में रहा। वही सुबह स्कूली बच्चों को स्कूल जाने के लिए ठंड से ठिठुरते देखा गया। सर्द पूर्वी हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दिन भर सूर्य देवता के दर्शन न होने से स्कूली बच्चे, व्यापारी, नौकरी करने वाले लोग आदि लोग ठंड से कपकपाते नजर आये। वही प्रशासन का ठंड के चलते कोई ध्यान न जाने से लोग मायूस दिखायी दिये। वही अकबरपुर कस्बा के नरेश, जितेन्द्र, राहुल आदि लोगों ने मांग की है कि सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाये। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले 24 घंटे तक कोहरा पड़ने की संभावना है।